RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस पर पत्थलगड़ा प्रखंड के शीतलपुर टोला में 8 बिरहोर परिवारों को मिला पक्का घर।

अबुआ आवास योजना के तहत कराया गया गृह प्रवेश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)13 नवंबर।झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत शीतलपुर टोला में आठ बेघर बिरहोर परिवारों के लिए बुधवार का दिन खुशियों से भरा रहा। अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित पक्के आवासों में लाभुक परिवारों का विधिवत गृह प्रवेश कराया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी कल्याण पदाधिकारी मोहम्मद असलम उपस्थित रहे। इस अवसर पर रंजू बिरहोर, संजू बिरहोर, सविता बिरहोर, जगनी देवी सहित अन्य लाभुक परिवारों को नए घरों की चाबी सौंपी गई और गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। पंचायत सेवक सह कल्याण पदाधिकारी मोहम्मद असलम ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भी अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है।
वहीं पंचायत के मुखिया महेश दांगी उर्फ संदीप कुमार सुमन ने कहा कि “जिन आंदोलनकारियों के त्याग और संघर्ष से झारखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ, उन्हें हम शत-शत नमन करते हैं।
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायतों में भी अबुआ आवास योजना के लाभुकों को पक्के घरों में विधिवत गृह प्रवेश कराया गया।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिक समारोह को किया वर्चुअल रूप से संबोधित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, जिला से ग्राम स्तर तक व्यापक आयोजन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

शिव -वंदना !

rktvnews

राहुल गांधी ने दिल्ली एम्स में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र।

rktvnews

दुमका:पर्यटन एवं खेल की समीक्षा बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने आम जनता के मामलों की कि सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment