RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राहुल गांधी ने दिल्ली एम्स में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 जनवरी। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने देशभर से दिल्ली AIIMS आने वाले मरीजों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
राहुल गांधी ने अपने पत्र में इलाज के लिए दिल्ली-AIIMS आने वाले लोगों को हो रही परेशानी के बारे में विस्तार से बताया है।
उन्होंने लिखा है की इलाज के लिए दिल्ली आने वाले मरीज इस ठिठुरती ठंड में मेट्रो स्टेशन के नीचे सोने को मजबूर हैं। उनके पास न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न शौचालय की। आसपास कूड़े-कचरे का भी ढेर लगा रहता है।
राहुल गांधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से इस मानवीय संकट को हल करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

Related posts

भोजपुर:जलवायु अनुकूल खेती हेतु कृषकों को किया गया प्रशिक्षित।

rktvnews

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव ने विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

राजीविका का सखी सम्मेलन आयोजित,मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ की बुलबुल टांक से किया संवाद!बड़ी सादड़ी की कविता जानवा को बेस्ट लेखपाल (आईबी) का पुरुस्कार।

rktvnews

आरा में खुला मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर का भव्य शो रूम!देश की आत्मा आज भी किसानों में बसती है- अवधेश नारायण सिंह

rktvnews

इंदौर:स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत दिव्यांगजनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति 7 मई को।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,ग्वालियर और कटनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़।

rktvnews

Leave a Comment