RK TV News
खबरें
Breaking Newsआध्यात्मिक

भोजपुर:सत्य साईं के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर अखंड भजन का आयोजन।

श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा आयोजित अखंड भजन का 9 नवंबर को होगा पूर्णाहुति।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 नवंबर। आज स्थानीय मौलाबाग स्थित गंगा उत्सव भवन में श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा 23 नवंबर के सत्य साईं के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 24 घंटे का अखंड भजन का आयोजन किया गया। अखंड भजन का शुभारंभ आज संध्या 6 बजे से किया गया जिसकी पूर्णाहुति 09 नवंबर को संध्या 6 बजे की जायेगी। अखंड भजन के संबंध में आयोजकों ने बताया की अपने संदेशों, आशीर्वाद और चमत्कारों से पूरी दुनिया के लाखों लोगों को प्रभावित करने वाले आध्यात्मिक गुरु और प्रेरक व्यक्तित्व के श्री सत्य साईं के 23 नवंबर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आज भजन का आयोजन किया गया है। सत्य साईं के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों ने बताया की 23 नवंबर 1926 को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी गांव में एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले सत्य साईं जिनका बचपन में नाम सत्यनारायण राजू था ने मात्र 8 वर्ष की अल्प आयु से ही सुंदर भजनों की रचना शुरू की थी। 14 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने अवतार होने का उद्घोष किया। उन्होंने दुनिया को यही संदेश दिया कि सभी से प्रेम करो, सबकी सहायता करो और किसी का भी बुरा मत करो।
सत्य साईं बाबा ने अपने जीवन काल में बहुत-सी शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों और अन्य मानव सेवा के कार्यों के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 178 देशों में सत्य साईं केंद्र स्थापित किए।
आयोजकों ने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा संगठन निरंतर सत्य साईं के संदेश सभी से प्रेम एवं सेवा करने की भावना के अनुरूप कार्यरत है।
आयोजित अखंड भजन में आयोजकों में मुख्य रूप से डॉ शैलेन्द्र कुमार,राजकुमार प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह,डॉ दिलीप कुमार वर्मा,प्रदीप लाल, सुरेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, कोमल सिंहा,संध्या कुमारी,मीरा देवी,सुनीता देवी,पूजा कुमारी, डॉ अमर्त्य राज, मीना सिन्हा,रविकांत,अरुण कुमार सिंह,नीतू सिन्हा,पप्पू सिन्हा सहित काफी संख्या में संगठन से जुड़े महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत करते हुए सत्य साईं का स्मरण किया और साथ ही सत्य साईं द्वारा किए गए चमत्कारों की भी चर्चाएं की।

Related posts

रायपुर : ‘नारी शक्ति इस देश के विकास की धुरी, अंतिम पंक्ति की महिलाओं तक विकास पहुंचाने के लिए हम कृत संकल्पित‘‘राज्यपाल

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के जन्मदिन पर भाजपा भोजपुर” विकसित भारत 2047″ सेमिनार का करेगी आयोजन

rktvnews

आज़मगढ़ में सूफी साहित्य पर नई आलोचनात्मक दृष्टि से परिचय दास का व्याख्यान।

rktvnews

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अंतर्गत लिखित परीक्षा की कदाचारमुक्त एवं विधि व्यवस्था हेतु बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment