RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:दीपावली मिलन के साथ ही “स्टेट बैंक साहित्य एवं कला परिषद् भोपाल” संस्था का हुआ गठन।

गोकुल सोनी बने संस्था के संस्थापक सदस्य एवम संरक्षक बने राजेश जोशी, सुरेश पटवा एवम आलोक त्यागी।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 08 नवम्बर। दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के सभागार में “स्टेट बैंक साहित्य एवं कला परिषद् भोपाल” द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इस समारोह की अध्यक्षता साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कवि राजेश जोशी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश पटवा, सारस्वत अतिथि वरिष्ठ कवि,वरिष्ठ साहित्यकार, व्यंग्यकार गोकुल सोनी एवं प्रबुद्ध बैंकर हेमंत मुक्तिबोध रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अन्विता भारद्वाज द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, तत्पश्चात दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय की सचिव करुणा राजुरकर ने दीपावली गीत की सुंदर प्रस्तुति दी और स्वागत भाषण मनोज गुप्त द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सुरेश पटवा के कविता संग्रह “संवेदना” और आलोक सक्सेना का काव्य संग्रह “दिल से दिल” तक का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध हिन्दी कवि गजलकार दुष्यंत कुमार के सुपुत्र साहित्यकार आलोक त्यागी भी मंच पर उपस्थित रहे।
गोकुल सोनी ने अपनी गीत “वक्त के साथ तुमने जो बदला है रंग, मैं बदल जाऊं इतना, ये मुमकिन नहीं, वास्ते स्वार्थ के छोडूं अपनों का संग, मैं बहक जाऊं इतना ये मुमकिन नहीं।” सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। वरिष्ठ साहित्यकार और मुख्य अतिथि सुरेश पटवा ने अपनी कविता के माध्यम से अपने बैंकिंग कार्यकाल की यादों को ताजा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि राजेश जोशी ने अपने उद्बोधन में स्टेट बैंक साहित्य एवं कला परिषद् के सुखद भविष्य की कामना करते हुए आवारा कुत्तों की आवारागिरी और जमावाड़े की त्रासदी को अपनी कविता के माध्यम से व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जयंत भारद्वाज ने किया।
दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के अध्यक्ष रामराव वामनकर ने “लिखो विजय प्रकाश की, विनाश अंधकार का, पर्व है ये जीत के दीपों के दुलार का” से दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दीपावली मिलन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें जयंत भारद्वाज ने सफल संचालन के साथ कामेडी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। व्यंग्यकार श्री यशवंत गोरे जी ने अपने व्यंग्य “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें बीमारी बताउंगा” ने सभी को गुदगुदाया। कवि मनमोहन चौरे ने “उजाले जब मुस्कुरायेंगे, अँधेरे मातम मनायेंगे, और “जब निकलेगा दिल से, साथ सारे गुनगुनायेंगे”, आलोक सक्सेना ने “यह सच है, नहीँ थे तेरे काबिल, कि तेरे दीवानो में नहीं थे शामिल”, कैलाश मेश्राम ने “दोषी ख़ुद ही कर रहा जुर्म की तफ़तीश है, सच खड़ा है कटघरे में, झूठ न्यायाधीश है”, श्री लक्ष्मीकांत जवणे ने “हम लोकतंत्र के आराधक कैलाश जगाने निकले हैं”, अनिल चौबे ने “एक समय मेरा नाम मुझे अकेला छोड़ दूर जा खड़ा हुआ, कभी लोग मुझे तो कभी नाम निहारे फिर नाम का सहारा लेकर मुझे पुकारे”, उमाशंकर खरया ने “चेहरे के दोहरे भाव से, छल-पाखंड के व्यवहार से”, डॉ.संगीता भारद्वाज ” मैत्री” ने “दीपावली पर्व शुभकामना गीत, जगमग है दीप आज हर्षित परिवेश”, दीपक पंडित ने “मैं नदी हूँ एक शापित सी नदी, त्रासदी ही मेरी किस्मत में लिखी”, मनोज गुप्ता ने “अन्तर्मन क्या खोज रहा है, पीड़ा नहीं समझ पाई, आवेगों से भर्राए स्वर, बात न मन की कह पाई।“, मंजू पटवा ने “जिस घर में मां तू होती है, कदम तले जन्नत होती है।” आलोक त्यागी ने “लव ना सीना जब जहन में शोर होते हैं, रफ्ता रफ्ता आप यू‌ कमजोर होते हैं।”, बिपिन बिहारी वाजपेई जी ने “यूं तो सभी कभी अकेले में या समूह में भी चांद तारे आकाश अंतरिक्ष से बातें करने है।मैं प्रायः सूर्य से बात करने का प्रयास करता हूं”, एम.बी.सिंघल ने “चांद को जमीन पर लाने का ख्वाब देखा है मगर डरता हूं चांद ज़मीं जैसा ना हो जाए”,
कार्यक्रम के द्वितीय भाग मे स्टेट बैंक साहित्य एवं कला परिषद् भोपाल” नाम नवीन संस्था का गठन किया गया जो भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मियों की संस्था होगी एवम अन्य साहित्यिक संस्थाओं से तालमेल के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सर्वसम्मति से नवनिर्मित संस्था के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी एवम संरक्षक मंडल के लिए सुरेश पटवा, राजेश जोशी एवम आलोक त्यागी का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में अरुण गुप्ता ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार बांधों ने अपनी उपस्थिति दी।

Related posts

झारखंड के नए डीजीपी की नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

rktvnews

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर में क्रांतिकारी डेबरीधुर की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

सौभाग्य है कि देश में सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चुनौतियों के साथ समाधान ज़रूरी : राज्यपाल

rktvnews

श्री राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment