RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:कुलपति डॉ. लवली शर्मा के सितार वादन से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध।

पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की स्मृति में श्रुति मंडल का हुआ आयोजन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 8 नवंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की स्मृति में कल शाम ‘श्रुति मंडल’ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा की सितार वादन प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम की शुरुआत बंकिमचंद्र चट्टर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुई। संगीत संकाय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके पश्चात प्रेजेंटेशन के माध्यम से पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद शिवम सोनी ने शास्त्रीय (ख्याल) गायन एवं सम्राट भट्टाचार्य ने उपशास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। सहयोगी कलाकार के रूप में दीपसुंदर भौमिक (हारमोनियम), डॉ. शिवनारायण मौरे (तबला) व श्री ऋषभ मिस्त्री (हारमोनियम) शामिल रहे।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने सुमधुर सितार वादन (राग सरस्वती) की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। उनके साथ तबले पर पं. अवध सिंह ठाकुर ने संगत की। मंच संचालन सुश्री श्रुति जैन एवं श्रद्धा सुमन वाचन मयंक बिसेन ने किया। कार्यक्रम के अंत में राज्योत्सव के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी में प्रथम कानन खंडेलवाल, द्वितीय पंकज नेताम एवं तृतीय रक्षिता मौर्य तथा रंगोली प्रतियोगिता में विजयी प्रथम गुलशन साहू, द्वितीय महेंद्र कुमार एवं तृतीय अंजल यादव को कुलपति के द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

Related posts

बक्सर: जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रोहतास:बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

संगीत नाटक अकादमी 9 से 17 अप्रैल तक देश के सात अलग-अलग शक्तिपीठों में ‘शक्ति-संगीत और नृत्य का एक उत्सव’ महोत्सव का आयोजन करेगी।

rktvnews

भोजपुर:मोक्ष की प्राप्ति के लिए मिला है मानव तन : स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

झारखण्ड:हुल दिवस पर संथाल परगना की धरती से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान

rktvnews

Leave a Comment