RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : राजभवन में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन।

प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)08 नवंबर।भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्‘‘ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजभवन, रायपुर में भावपूर्ण सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली से किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया। राजभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया।
राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय भावना और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से गायन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने देहरादून में किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

rktvnews

एमडीआई गुड़गांव ने 2025-26 बैच के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया।

rktvnews

उर्जा मंत्री आरके सिंह अपने 10 वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट जारी करें-सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मानसून काल में सतर्कता एवं आपदा प्रबंधन संबंधी की बैठक।

rktvnews

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किया श्रृंगार पूजन।

rktvnews

Leave a Comment