RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की जिले के मतदाताओं से मतदान की अपील,लोकतंत्र की मजबूती का किया आह्वाहन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 नवंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने भोजपुर जिले के सभी पात्र मतदाताओं से आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है, इसलिए सभी लोग 06 नवंबर 2025 को निर्भय होकर मतदान केंद्रों पर पहुँचें और अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं ताकि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Related posts

सारण : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार संग प्रदर्शन पड़ा भारी,पुलिस ने की गिरफ्तारी 🤪

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारियों संग समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 नवंबर 25

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में दुमका सदर लैम्प्स में प्रस्तावित कटहल प्रोसेसिंग यूनिट के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

सीतामढी:मदनपुर पंचायत में जन संवाद

rktvnews

Leave a Comment