RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत भोजपुर में जागरूकता रथ रवाना, जिला पदाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 अप्रैल।आज समाहरणालय परिसर, भोजपुर में ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ के अंतर्गत आम जनमानस को जागरूक करने हेतु ‘जागरूकता रथ’ को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सुदूर क्षेत्रों तक आग से बचाव के तरीकों, आपातकालीन सावधानियों और अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रति नागरिकों को संवेदनशील बनाना है। विशेषकर गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए जन-भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के कर्मी एवं अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करे।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) से संपर्क करें:
📞 लैंडलाइन नंबर: 06182-221233
📱 मोबाइल नंबर: 94723-98730

Related posts

वन हेल्थ अप्रोच’ के तहत एवियन इन्फ्लूएंजा पर एक उच्चस्तरीय मंथन सत्र का आयोजन।

rktvnews

चतरा में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल में नादिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 परियोजनाओं के विस्तार के लिए 553.12 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की प्रगति को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से ‘भारत दर्शन यात्रा’ पर आए विद्यार्थी दल ने मुलाकात की,राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

rktvnews

Leave a Comment