RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने किया कौनहारा घाट का निरीक्षण: आमजनों को मतदान के लिए किया प्रेरित।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)04 नवंबर।कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने कौनहारा घाट का भ्रमण कर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेलें में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 नवंबर को लोकतंत्र का महापर्व है। उपस्थित लोगों से जिलाधिकारी ने आग्रह किया कि 6 नवंबर गुरुवार को सुबह उठकर 7 बजे से अपने मताधिकार का प्रयोग करना सुनिश्चित करें। कौनहारा घाट पर डीएम वर्षा सिंह ने स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत श्रद्धालुओं के बीच बज्जिका में ‘पहले करीह मतदान फिर जलपान करिह ‘ गाना अपनी सुरीली आवाज में गाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है की उनका यह गीत वैशाली की धरती पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं। हजारों की संख्या में वहा उपस्थित आमजनो को उनके द्वारा किया गया लोकतंत्र का यह अपील प्रेरणा का स्रोत रहा।
इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी , नगर परिषद् हाजीपुर, स्वीप टीम, जिला स्तरीय सभी पदाघिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

सोनपुर में डॉल्फिन पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

दुमका:सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दुमका में नवनिर्मित जैव विविधता पार्क “चुटोनाथ पार्क” का उद्घाटन।

rktvnews

सहकारिता सम्राट सह पूर्व सांसद स्व अजीत सिंह के पुण्यतिथि पर उमड़ा जन सैलाब!सबका सहयोग और आशीर्वाद मुझे संबल प्रदान करता है:पूर्व सांसद मीना सिंह

rktvnews

सभी सीमा-शुल्‍क प्रक्रियाओं के लिए एकल, एकीकृत और मापनीय प्‍लेटफॉर्म के रूप में सीमा शुल्‍क एकीकृत प्रणाली दो वर्ष में शुरू की जाएगी।

rktvnews

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत सभी आई०टी० सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment