RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जनहित में मतदाता जागरूकता चला रहें शिक्षक व रंगकर्मी डॉ पंकज भट्ट।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 नवंबर।चुनाव का माहौल है, हर गाँव, गली, चौक चौराहों पर चुनाव की ही चर्चा है. इन सबके बीच जिले के प्रसिद्ध रंगकर्मी व पेशे से शिक्षक डॉ पंकज भट्ट द्वारा मतदाता जागरूकता चलाया जा रहा है। अच्छा स्लोगन से आमलोगों में जागरूकता आती है। कुछ चुनिंदा स्लोगन
जीवन में कुछ तो अच्छा काम करें,
आइए सब मिल कर मतदान करें ‘
‘पूरा जीवन पड़ा है जलपान और आराम के लिए
अरे हुजूर कुछ पल तो निकालिये मतदान के लिए ‘
‘सारा वक्त है समाज और परिवार के लिए
कुछ वक्त तो दीजिये सुदृढ़ और समृद्ध बिहार के लिए ‘
‘इस बार बिहार ने ठाना है
मतदान प्रतिशत बढ़ाना है ‘
स्लोगन से मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील कर रहें है।
डॉ पंकज पिछले 11 वर्षों से शिक्षक हैं. वर्तमान में ये आरा सदर प्रखंड के +2 हाई स्कूल कराड़ी में भोजपुरी विषय के अध्यापक पद पर सेवारत हैं।भोजपुरी लोक संस्कृति के मर्मज्ञ डॉ पंकज रंगमंच के जाने माने अभिनेता है।अनेकों अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय नाट्य महोत्सवों में अब तक अपने 42 नाट्य मंचन से अपने जिले और बिहार का नाम रौशन किया है ।फिलहाल डॉ पंकज अपने मित्र व नाट्य निर्देशक मनोज कुमार सिंह के साथ भोजपुरी लोक संस्कृति के प्रचार – प्रसार और संरक्षण के लिए कार्य कर रहें है।
तरारी प्रखंड के अंतर्गत जेठवार भट्ट गाँव में जन्मे डॉ पंकज ने बताया कि आज सोशल मिडिया की पहुंच दुनियां के घर घर में है।बिहार प्रदेश लोकतंत्र की जननी के रूप में पूरी दुनियां में जानी जाती है।प्रत्येक बिहार वासी और प्रवासी से रोज यह अपील कर रहा है कि जो लोग जहाँ भी हैं, जिस काम में हैं, आने वाले 6 नवम्बर और 11 नवम्बर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान अवश्य करें।
‘ लोक आस्था का पर्व मनाया,
अब लोक तंत्र का पावन पर्व भी मनाइये,
चुनाव के दिन मतदान करने जरूर जाइये ‘
‘ हम बिहारी बात यह कहते है बड़े शान से
अपनी सरकार चुनेंगे, हम अपने मतदान से,
‘बिहार बोले अबकी बार
शत प्रतिशत मतदान करेंगे यार’।

Related posts

अलग-अलग मामलों के दो अभियुक्त गये जेल।

rktvnews

भोजपुर:आर एस एम डिग्री कालेज आरा को मिला स्थाई संबंधन:सचिव मनोज कुमार सिंह

rktvnews

आगामी 9 सितंबर 23 को होने वाले लोक अदालत को ले बैठक।

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आत्मशाषि पर्षद की बैठक।

rktvnews

पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त में 17 हजार करोड़ रु. किसानों के खातों में जमा।

rktvnews

पटना:PK की घोषणा जन सुराज की सरकार बनते ही सबसे पहले होंगे ये 5 काम – युवाओं को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, महिलाओं को ऋण, किसानों की आय में बढ़ोतरी और बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा।

rktvnews

Leave a Comment