RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय, सुगासार का किया निरीक्षण,गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर दिया जोर।

उपायुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )01 नवंबर। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज गांडेय प्रखंड अंतर्गत सुगासागर केंद्रीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने छात्रों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, मध्याह्न भोजन और स्वच्छता जैसे पहलुओं की जांच की। इस दौरान उपायुक्त ने सरकारी योजनाओं और शैक्षणिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और सभी लाभार्थियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कक्षा, स्काउट गाइड गतिविधियों, स्कूल के विभिन्न विभागों एवं प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया, साथ ही कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से चल रही पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक भाग में जाकर स्वच्छता की व्यवस्थाओं को जांचा। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, वसीम अहमद, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के कच्छ में BSF के मूरिंग प्लेस का भूमिपूजन और विभिन्न परियोजनाओं का ई-लोकार्पण किया।

rktvnews

उत्तराखंड के राज्यपाल ने लखनऊ में STRIVE थिंक टैंक के संस्थापक सदस्यों से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर और रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

लाइक-कमेंट के चक्कर में मौत की रील।

rktvnews

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह से रघुपति यादव ने की शिष्टाचार भेंट! राजनीतिक बिंदुओं पर की चर्चाएं।

rktvnews

भोजपुर:आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत घर-घर स्वदेशी अपनाने को भाजपा ने भरवाया संकल्प पत्र।

rktvnews

Leave a Comment