RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महिला कॉलेज में लोकतंत्र की सफलता में महिलाओं की भूमिका पर व्याख्यान।

आसन्न चुनाव में छात्राएं अपना वोट करें और दूसरों को प्रेरित करें:प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 नवंबर। शुक्रवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में लोकतंत्र की सफलता में महिलाओं की भूमिका पर एक व्याख्यान आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, बीबीसी न्यूज़ एंकर सारिका सिंह, पद्मश्री डॉ भीम सिंह भावेश तथा डॉ. अनामिका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य प्रो पालित ने अतिथियों का स्वागत बुके एवं अंगवस्त्र देकर किया। मुख्य वक्ता बीबीसी न्यूज़ हिंदी की वरिष्ठ न्यूज़ एंकर सारिका सिंह ने छात्राओं से संवाद की और कई उदाहरण देकर उनकी जिज्ञासा शांत कराई तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त होना होगा ।ग्रामीण परिवेश से आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।हमें कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि दूसरा हमसे ज्यादा प्रतिभावान है। महिलाओं को राजनीति में अवश्य आना चाहिए और राष्ट्र के नीति निर्धारण में भागीदार होना चाहिए ।पद्मश्री डॉ भीम सिंह भावेश ने कहा कि जब वे दलित बस्तियों में जाते थे तब लोग उनका उपहास करते थे, लेकिन मैंने कभी स्वयं में हीन भावना नहीं आने दिया तथा उन दलितों में शिक्षा का प्रसार कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जागरूकता आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो पालित ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए महिलाएं मतदान करने , राजनीतिक पदों पर निर्वाचित होने और सार्वजनिक नीति निर्माण में सक्रिय रूप से भागीदार बन रही हैं ।वे प्राय: सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर अधिक संवेदनशील होती हैं। निकट में हो रहे राज्य चुनाव में छात्राएं सक्रिय रूप से भागीदार बनकर अपना वोट का उपयोग करें तथा दूसरों को प्रेरित करें। इस अवसर पर टीवी 9 भारतवर्ष के पत्रकार अक्षय शुक्ला ने छात्राओं तथा शिक्षकों से चुनाव संबंधी साक्षात्कार लिया ।उन्होंने भी छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें प्रेरित किया।मंच संचालन अमरजीत कुमार मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनामिका ने किया इस अवसर पर डॉ अवधेश प्रसाद, डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ कंचन, डॉ आशा सिंह, राघवेंद्र नारायण, अंजू कुमारी, पुरुषोत्तम तथा काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान’ में नाट्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया शानदार नुक्कड़ नाटक ।

rktvnews

भोजपुर : विधायक ने रतनपुरा की मुख्य संपर्क सड़क को बनाने के लिए विधान सभा मे किया तारांकित प्रश्न

rktvnews

रायपुर : ‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:युवाओं का जज्बा भक्ति संगीत में बनायेगा इतिहास : मंगलम भारद्वाज

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

क्षेत्र सहित सदर प्रखंड में मुहर्रम पर्व पर मुस्लिम समुदायों ने जाप नेता का किया स्वागत!हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों से प्रेरणा लेने की है जरूरत:रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment