RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर के टेलीमानस सेंटर को सराहा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )01 नवंबर।संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ऑनलाईन मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं सहायता प्रदान करने हेतु जयपुर में संचालित 24 घंटे टेलीमानस-14416 सेंटर की गतिविधियों का अवलोकन किया एवं हैल्पलाईन सेंटर की सराहना की। संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिनमंडल में शामिल सहायक महासचिव डॉ. फेलिपे पॉलियर और उनकी टीम ने राजस्थान की डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य में नवाचार की सराहना की। साथ ही विभाग द्वारा अपनाए गए पारदर्शी और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की।
मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. अमित यादव ने बताया कि टेलीमानस हैल्पलाईन पर अब तक 52 हजार से अधिक कॉल्स प्राप्त की गई हैं। यह कार्यक्रम विभिन्न और संवेदनशील जनसमुदायों तक मानसिक स्वास्थ्य सहायता पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों ने तकनीकी आधारित पहुंच वाली टेलीमानस सेवा में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने टेलीमानस टीम के साथ बातचीत की और अनुभव साझा किए। टेलीमानस हैल्पलाईन पर आने वाले कॉल्स लिंग एवं आयु के विविध विश्लेषण प्रस्तुत किए गए।
मिशन निदेशक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एसएम स्वामी और टेलीमानस केंद्र की टीम की डॉ. वंदना एवं डॉ. रितिका उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश में संचालित मानसिक स्वास्थ्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा न केवल देशों के बीच ज्ञान आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है। बल्कि टेलीमानस को चलाने वाले चिकित्सा विशेषज्ञों, सलाहकारों और प्रशासकों के सामूहिक प्रयासों को भी उजागर करती है। प्रतिनिधिमंडल ने ऐसे मॉडलों को वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य प्रगति के लिए बेहद आवश्यक बताया और आगे नवाचार बढ़ाने का आह्वान किया।

Related posts

न्याय विभाग द्वारा प्रशिक्षुओं के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया।

rktvnews

पुस्तक समीक्षा:”मौन की मुस्कान” – चुप्पियों के शब्दों में गूंजती स्त्री की आत्मा।

rktvnews

पटना:हिन्दी देश की किसी भी दूसरी भाषा का नहीं, केवल अंग्रेज़ी का स्थान चाहती है।

rktvnews

भोजपुर:मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा को केन्द्रीय मंत्री,जिलाध्यक्ष,विधायक सहित नेताओ ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाट पोखर के पास ट्रक ने मारी यात्री बस में टक्कर, दर्जनों घायल।

rktvnews

भोजपुर के डुमरा में पोल्ट्री फार्म में लगी आग।दमकल कर्मी हुआ जख्मी मौके पर पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment