RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एस.एस.टी. टीम द्वारा सघन जांच अभियान जारी।

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)29 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने हेतु जिला प्रशासन रोहतास के निर्देशानुसार एस.एस.टी. की टीमों द्वारा लगातार सघन तलाशी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
एस.एस.टी. टीम द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि अवैध नकदी, शराब, हथियार अथवा अन्य किसी भी प्रकार की सामग्री जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, उसके आवागमन पर पूर्णतः नियंत्रण रखा जा सके।
इस क्रम में एस.एस.टी. टीम ने दिनारा प्रखंड क्षेत्र के कौवाकोच पुल, नासरीगंज-दाउदनगर मोड़ तथा संझौली क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की जांच की। प्रत्येक वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई और संदेहास्पद गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।
जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में आचार संहिता के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या धनबल, बाहुबल के प्रयोग को हर हाल में रोका जाएगा।
एस.एस.टी. टीम के सदस्यों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, नकदी या सामान के अवैध परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष अथवा संबंधित थाना को सूचित करें।
जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान आगामी निर्वाचन अवधि तक सतत जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक मतदाता निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने चाकुलिया प्रखंड में पंचायत भ्रमण कर जनहित से जुड़ी योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: स्वतंत्रता संग्राम के महानायक को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हेतु केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू को किया आमंत्रित।

rktvnews

उज्जैन:चिलचिलाती धूप पर भारी रहेगी आस्था और विश्वास की पंचक्रोशी यात्रा’।

rktvnews

श्रम विभाग के धावा दल द्वारा दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

रामगढ़:आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment