RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:तरारी का सम्पूर्ण विकास हमारा संकल्प :विशाल प्रशांत

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अक्टूबर। बुधवार को तरारी विधानसभा क्षेत्र के राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने तरारी प्रखंड के डुमरिया पंचायत अंतर्गत धनगावा, कपूरडिहरा, डुमरिया, सुरमाना, धर्मदासडिहरी, गोपालपुर और बक्सण्डा में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान समर्थित ग्रामीणों ने उनका फूल माला से स्वागत किया। जगह-जगह पर ग्रामीणों के द्वारा गगन भेदी नारे भी लगाए गए। गांव में लगे चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि अपने अल्प समय के कार्यकाल में हमने तरारी के हर गली में विकास की किरण पहुचाने का प्रयास किया है। हमने आपका आशीर्वाद एवं समर्थन से उपचुनाव में विजई होकर लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है , आज गांव गांव तक सड़क, नाली गली, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा सुविधा जैसे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया। इन्होंने कहा कि अगर काम करने का जज्बा हो तो समय चाहे जितना कम हो विकास आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप सभी के आशीर्वाद से दोबारा मुझे मौका मिलता है तो अधूरे कार्यों को भी पूरी ईमानदारी से किया जाएगा। इन्होंने बताया कि जब इस क्षेत्र के प्रतिनिधि सुनील पांडेय जी थे तो क्षेत्र का विकास जोर शोर से हुआ। जहाँ सड़के नही थी वहां सड़क पहुची लेकिन पिछले 9 साल में क्षेत्र के सड़क, अस्पताल, स्कूल सब टूट फुट गया था लेकिन अब धीरे धीरे सुधार हो रहा है। इन्होंने कहा कि आपका एक एक मत क्षेत्र के विकास, राष्ट्र सेवा और बिहार के सर्वांगीण विकास तथा भारत को सशक्त बनाने में समर्पित होगा।
जन सम्पर्क के दौरान प्रमुख लोगों में श्रीराम साह, विजय महतो, पवन किशोर शर्मा, भाजपा नेता आदित्यमुनि सिंह,मुंद्रिका पासवान,अजय मेहता,महावीर साह,रमाकांत राजवार, रविकांत सिंह,महेश पांडेय समेत राजग कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।

Related posts

गढ़वा:दुर्गापूजा एवं दशहरा त्यौहार के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

“अल्ला मेहरबाँ तो बंदा पहलवान ” मिट्टी छूवे तो सोना होवे ।

rktvnews

पीड़ित परिवारों से मिला भाकपा-माले नेताओं का टीम!अभिषेक यादव हत्याकाण्ड का स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्यारों को सजा दी जाए-माले

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद ने कार्यभार संभालते ही पॉवर कंपनी के अधिकारियों की ली मैराथन बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री को पिटकुल प्रबंध निदेशक ने सौंपा 11 करोड़ रुपए का लाभांश चेक।

rktvnews

गढ़वा :शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment