RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया विभिन्न गाँवो का दौरा,कहा क्षेत्र की जनता मे एनडीए के प्रति जबरदस्त लहर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अक्टूबर।193 बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह लगातार अपने क्षेत्र का भ्रमण कर जनसंपर्क कर रहे है।
राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दीपावली के शुभ अवसर पर जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करते हुए कुल देवी धमार काली माई का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
सोमवार को चकिया, चितकुंडी,जुड़ा,खजुरिया, उदयपुर, भेड़िया, मरवटिया गाँव पह़ुच कर ग्रामीण जनता से संपर्क किया एवं जनता के साथ संवाद किया।
मंगलवार को चना,जोरवलपुर, मिल्की,सेमरिया, तेनुआ, बड़का धर्मपुरा,छोटका धर्मपुरा, पवट आदि गाँवो मे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी का दौरा हुआ। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बड़हरा विधायक सह प्रत्याशी का ढोल-बाजे,फूलमाला एवं अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रत्याशी के समर्थकों ने बताया की क्षेत्र की जनता मे एनडीए प्रत्याशी के प्रति गजब का समर्थन मिल रहा है। केन्द्र सरकार, बिहार सरकार और विधायक के विकास कार्यो पर क्षेत्र की जनता संतुष्ट होते हुए अपना पूरा समर्थन एनडीए प्रत्याशी को देने का संकल्प लिया है।
बड़हरा विधायक सह एनडीए प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने जनसंपर्क के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रेम बड़हरा की जनता से है और बड़हरा की जनता का स्नेह हमेशा हमे प्राप्त होता है। मुझे दिल्ली जाने का भी मौका मिला था,लेकिन मैने कभी भी सेवा के लिए बड़हरा को ही हमेशा चुना। मै सात बार का विधायक नही बल्कि बड़हरा की जनता का सेवक रहा हूँ। देश मे नरेन्द्र मोदी और बिहार मे नीतीश कुमार का संकल्प है विकसित भारत और विकसित बिहार। आज बिहार की महिलाओं के साथ देश भर की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। मेरे बड़हरा विधानसभा की महिलाएं भी जीविका के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही है। सरकार की सारी योजनाएं गरीब,महिला,किसान और युवाओं को मिल रही है। मुझे अभी तक जो प्रेम और स्नेह बड़हरा की जनता से मिला है वह आगे भी आशीर्वाद के रूप मे मिलता रहेगा।
कार्यक्रम मे बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह,धीरज स़िह,धनंजय सिंह,जैनुल खान,माझील कुमार सहित बूथ अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष ,मंडल पदाधिकारी एवं एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

सिवान सदर प्रखंड परिसर में पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैम्प का उद्घाटन।

rktvnews

पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया का दावा: इंडियनऑइल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत जीतेगा 20 से ज्यादा मेडल।

rktvnews

गढ़वा:अबुआ आवास योजना में राशि की फर्जी निकासी का मामला, जाँच प्रक्रिया में हुई शिकायतों की पुष्टि।

rktvnews

कैडेट प्रशिक्षण पोत का निर्माण।

rktvnews

चतरा:जिले के तीन प्रखंड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment