RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री श्री लॉयड ऑस्टिन ने नई दिल्ली में बातचीत की।

नई दिल्ली/05 जून।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में अमेरिका के रक्षा मंत्री श्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक गर्मजोशी से भरी और सौहार्दपूर्ण रही। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विषयों की एक महत्वपूर्ण श्रृंखला पर चर्चा की, जिसमें औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के तरीकों को चिन्हित करने पर विशेष फोकस किया गया।
दोनों मंत्रियों ने लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं को बनाने के तरीकों का पता लगाया। दोनों पक्ष नई प्रौद्योगिकियों के सह-विकास और वर्तमान तथा नई प्रणालियों के सह-उत्पादन के अवसरों को चिन्हित करेंगे और दोनों देशों के रक्षा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के बीच सहयोग बढ़ाने की सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने इन उद्देश्यों की दिशा में अमेरिका-भारत रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक रोडमैप तैयार किया जो अगले कुछ वर्षों के लिए नीति दिशा का मार्ग दर्शन करेगा।
दोनों पक्षों ने मजबूत और बहुआयामी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और सहयोग की गति को बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने हाल ही में डिफेंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिफेंस स्पेस पर फोकस किये गए उद्घाटन संवादों का स्वागत किया। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में उनके साझा हितों को देखते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा के विषयों पर भी चर्चा की।
बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ समीर वी कामत सहित रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत से पहले मंत्री ऑस्टिन को तीनों सेनाओं की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अमेरिकी रक्षा मंत्री दो दिवसीय यात्रा पर 04 जून, 2023 को नई दिल्ली पहुंचे।

Related posts

पटना:एसआरपी कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष का धूमधाम से मना जन्मदिन।

rktvnews

भोजपुर:12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आईआईपीए में “सुशासन के लिए एआई” विषय पर 5वें डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान में एआई को व्यापक भलाई के लिए एक शक्ति के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

rktvnews

बिहार सरस मेला: देशी व्यंजनों का अनूठा संसार।

rktvnews

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा रविदास घाट पर नौकाओं के लिए फ्लोटिंग मोबाइल रि-फ्यूलिंग (एमआरयू) सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में मिले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment