RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रशांत किशोर पहुंचे जवानियां गांव, दिवाली के मौके पर बाढ़ से बेघर लोगों का जाना हाल।

पीके ने कहा – आनेवाले विधानसभा चुनाव में जब वोट देने जाएं तो जवानियां के 700 लोगों को याद रखें, आज दिवाली के दिन सभी बांध पर रहने को मजबूर हैं।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अक्टूबर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को दिवाली के मौके पर भोजपुर जिले के बाढ़पीड़ित जवानियां गांव पहुंचे। उन्होंने दोपहर से देर शाम तक का वक्त गांव के पास बांध पर शरण लिए लोगों के साथ बिताया। उनका हाल जाना और उनके साथ ही दिवाली कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रशांत किशोर ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस गांव के करीब 700 परिवार आज बांध के किनारे किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। सरकार इनको भूल गई है। इसलिए हम देखने आए हैं कि हमारे बीच के ही लोग किस तरह कठिन परिस्थिति में जीवन बिता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम फिलहाल इनकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं। लेकिन यहां आए हैं ताकि यह बता सकें कि जैसे आज सरकार इनकी चिंता नहीं कर रही है। कल अगर किसी और के साथ ऐसा हुआ तो उनकी चिंता भी नहीं करेगी। इसलिए बिहार के लोगों से अपील है कि जिन लोगों को सरकार ने उनके हाल पर छोड़ दिया है, हर हालत में ऐसी सरकार को हटाइए। एक नई व्यवस्था बनाइए।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जनता के वोट से ही सरकार की संवेदना बदलेगी। जैसे बिहार में पेंशन-मानदेय बढ़ गया। वैसे ही जो नई सरकार आएगी वो जवानियां गांव को फिर से बसाने के लिए संसाधन निकालेगी। सभी बिहारवासियों से अनुरोध है कि दिवाली मनाते हुए भी इस गांव के लोगों के संघर्ष में साथ दीजिए।

Related posts

जयपुर:पद्मश्री गीता चंद्रन ने भरतनाट्यम के माधुर्य से कलाप्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध।

rktvnews

स्वस्थ रहने के लिए गर्म हवा और तेज धूप से करें परहेज:चर्म रोग विशेषज्ञ डा राजीव रंजन

rktvnews

नारनौल:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन!स्वच्छ मतदाता सूची प्रजातांत्रिक देश के चुनाव की नींव हैं : मोनिका गुप्ता

rktvnews

गिरीडीह: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त, सभी संबंधित अधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की।

rktvnews

भोजपुर : राजद नेता ने किया कंबल वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 दिसंबर 25

rktvnews

Leave a Comment