RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान तिथि का हुआ मानव श्रृंखला का निर्माण।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)19 अक्टूबर।लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने और मतदाताओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह -जिला पदाधिकारी, वर्षा सिंह व पुलिस अधीक्षक, वैशाली ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में राघोपुर प्रखंड परिसर में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान तिथि 6.11.25 मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। मतदाता जागरूकता मतदान तिथि 6.11.25 मानव श्रृंखला में स्कूली छात्र-छात्राएं के साथ जीविका दीदी व आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सेविका सहायिका व स्थानीय लोग शामिल हुए। मानव श्रृंखला का फोटोग्राफ ड्रोन के माध्यम से लिया गया। बच्चों के द्वारा जिलेवासियों को मतदान तिथि की शृंखला बनाकर यह संदेश दिया कि जिला के हर एक 18 वर्ष से ऊपर के नागरिक को अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अनुरोध किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जागरूक होकर मतदान करने का संकल्प लिया। स्वीप कार्यक्रम के इस आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जिले में गहराते जलसंकट के बीच पीएचईडी प्रधान सचिव पहुंचे सीतामढ़ी, लिया स्थिति का जायजा!प्रेमनगर व थुम्मा में किया नल जल योजना का स्थलीय जांच, बैठक कर अधिकारियों को दिए कई निर्देश।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी का औचक निरीक्षण।

rktvnews

23 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए: मंत्री अमरजीत भगत

rktvnews

सांसद सुनील कुमार सिंह ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के सौंदर्यकरण कार्य का किया निरीक्षण!खेल में रुचि रखने वाले जिला के युवाओं के लिए स्टेडियम होगा वरदान साबित।

rktvnews

Leave a Comment