RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री से मंत्री,विधायक ,प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रदेश के लोगों ने भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)19 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें तथा उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग इस पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया है।

Related posts

तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडे भाजपा में हुए शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुचारू संचालन कराएं सुनिश्चित : जिलाधिकारी

rktvnews

बक्सर: एमपी हाई स्कूल में उर्दू भाषा के प्रोत्साहन हेतु वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

महाकुंभ:अदानी द्वारा इस्कॉन की निःशुल्क जायकेदार सात्विक महाप्रसाद से रोज मिट रही सैकड़ों श्रद्धालुओं की भूख,प्यास और थकान।

rktvnews

भोजपुर:बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment