RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

प्रधानमंत्री आवास योजना फर्जीवाङा में महिला गिरफ्तार, गयी जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 04 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बरिसवन पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना मे फर्जीवाङा करके  दोहरा लाभ लेने के मामले में दर्ज कांड की अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना का दोहरा लाभ लेने के मामले की अभियुक्त बरिसवन की माया देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि प्रखंड के बरिसवन पंचायत के बरिसवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गबन एवं फर्जीवाड़ा करके आवास योजना का दोहरा लाभ कुछ लोगों द्वारा लिया गया था। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा ही जिलाधिकारी भोजपुर को आवेदन देकर शिकायत की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर पदाधिकारियों द्वारा मामले की जांच की गई। जांचोपरांत मामला सत्य पाये जाने पर शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में बरिसवन के 17 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।

Related posts

चतरा:नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित: अताउर रहमान 1492 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड मझिऑव में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन!ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी बनाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

चतरा:जिला युवा उत्सव 2024-25 का कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक आयोजित!ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी, विज्ञापनों के अधिप्रमाणन व पेड न्यूज तथा चुनाव व्यय सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

नेशनल पोकर सीरीज इंडिया 2024 की शानदार शुरुआत; पहले ही दिन 11,000 से ज्‍यादा एंट्रीज हुई।

rktvnews

Leave a Comment