RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:योग अभ्यास से NCC कैडेटों के प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)17 अक्टूबर। डी. के. कॉलेज डुमराँव में कैंप कमाण्डेंट कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर XVIII के आठवें आज प्रशिक्षण की शुरूआत योग अभ्यास से हुआ। विभिन्न प्रकार के योग व आसन का अभ्यास कराया गया तथा उसके महत्व को बताया गया। ‘करें योग रहे निरोग’ इस सूक्ति के द्वारा कैडेटों को यह बताया गया कि योग के द्वारा ही हम स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकते है। इसके बाद ‘ब्रस्टिंग ड्रिल’ का अभ्यास कैडेटों के द्वारा कराया गया। इसके अंतर्गत सेना के एक सेक्शन दुश्मन के पोस्ट पर किस प्रकार आक्रमण करता है, तथा अपने देश के भू-भाग को किस प्रकार दुश्मनों से सुरक्षित रखता है। इसका अभ्यास भी कराया गया। सामाजिक कौशल तथा सामूहिक कार्य विषय पर कैडेटों से विचार-विमर्श किया गया तथा सामूहिक कार्य की उपयोगिता को बताया गया। समाज में बेहतर जीवन जीने का गुर भी बताया गया। महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर भी कैडेटों को अवगत कराया गया तथा स्वच्छता जीवन में कितना महत्वपूर्ण है, इसके बारे में भी बताया गया। प्रकृति संतुलन के लिये वृक्षारोपण कितना जरूरी है तथा पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में भी वृक्ष सहायक है, यह भी बताने का प्रयास किया गया, तथा प्रत्येक कैडेटों को एक वृक्ष लगाने के लिये प्रतिज्ञा दिलाई गई। अंत में यातायात जागरूकता एवं यातायात के नियमों से भी रू-ब-रू कराया गया।
इस शिविर में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के पी.आई सुबेदार मेजर डुबराज साहु, सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार अरविंद कुमार, नायक सुबेदार सी.एस. सिंह, नायक सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच.एम नितिश कुमार, सी.एच.एम नवीन कुमार, सी.एच.एम सुमन सोरभ, नायक विजयानन्द, सी.एफ.एन आलोक कुमार, हवलदार रवि शंकर एवं ए.एन.ओ डॉ० अरबाब खान, डॉ० योगर्षि राजपूत, डॉ० अमृता सिंह, डॉ० संजय रंजन् सिन्हा, अभयानंद प्रजापति, एवं सिविल स्टाफ नरेश प्रसाद, कौशलेन्द्र कुमार एवं चंदन कुमार संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ शंकर और डी. के. कॉलेज के एन.सी.स सहायक रौशन सिंह का कार्य सराहनीय रहा।

Related posts

गिरीडीह:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सथवारो: अदाणी फाउंडेशन का भारतीय कला और शिल्प को पुनर्जीवित करने का प्रयास।

rktvnews

रोजाना खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो आपको ये बात पता होनी चाहिए- डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,33000 सीएफटी बालू जप्त।

rktvnews

भोजपुर:खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, स्कार्पियो सवार महिला जख्मी।

rktvnews

Leave a Comment