RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर मोटरयान निरीक्षक के द्वारा स्कूली बसों की की गई जाँच।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)16 अक्टूबर।स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गढ़वा जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक गढ़वा मनीष कुमार द्वारा BNT Public School, MK DAV public school और Gyan Niketan Public School कुल तीन स्कूलों की जाँच की गई। बसों की वर्तमान स्थिति और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान करना विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है, जिसके तहत वाहनों का पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, बीमा, मेडिकल किट, फायर इंस्टींग्विशर एवं चालक की योग्यता आदि का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे सभी वाहन जो व्यावसायिक प्रयोजन में उपयोग हो रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से परमिट प्राप्त करना होगा, अन्यथा सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सभी के बीच एक बैठक आयोजित की गई जिसके दौरान प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहें, जैसे कि
GPS ट्रैकर की अनिवार्यता – सभी स्कूलों को निर्देशित किया कि उनके वाहनों में GPS ट्रैकर अवश्य लगे होने चाहिए, जिससे संचालन की निगरानी एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सीट क्षमता के अनुसार संचालन:यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी बस में निर्धारित सीटों से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए।

बस चालकों व खलासियों की पृष्ठभूमि जाँच: सुरक्षा दृष्टिकोण से सभी स्कूल बस चालकों एवं खलासियों का चरित्र प्रमाण पत्र बनवाकर डीटीओ कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया।

वाहनों की गति नियंत्रण :- सभी को आगाह किया कि बसों की गति सीमा नियंत्रण में होनी चाहिए और किसी भी स्थिति में अधिक बच्चों को न बैठाया जाए।

112 आपातकालीन हेल्पलाइन का प्रचार :- 112 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई और सभी विद्यालयों एवं बसों में इसे प्रमुख रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया।
बैठक में शामिल विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। इस जाँच की वजह विद्यालयी परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, नियोजित एवं विधि-सम्मत बनाया जा सके, ताकि बच्चों की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।

Related posts

सात देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

समृद्धि होटल के रेस्टोरेंट का हुआ उदघाटन!कम लागत में जनपदवासियों को अत्यधिक सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निलयम, सिकंदराबाद में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:शिवलोक मैदान में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थीयो के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment