RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोकतंत्र के रंग, युवा के संग” पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर। बुधवार को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार, SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अंतर्गत रमना मैदान, आरा में “लोकतंत्र के रंग, युवा के संग” पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता के माध्यम से मतदान और लोकतंत्र की महत्ता को सुंदर चित्रों में अभिव्यक्त किया।
बच्चों की इन उत्कृष्ट पेंटिंग्स ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भोजपुर जिला न केवल आगामी चुनाव के लिए तैयार है, बल्कि जागरूक मतदाताओं के निर्माण हेतु भी संकल्पित है। कला के माध्यम से मतदाता जागरूकता फैलाने का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक और सराहनीय है।स्वीप कोषांग के नोडल अधिकारी, हिना, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला समन्वयक, रंजय राजा, जिला युवा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अनु प्रिया, जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी महाविद्यालय के कैंपस एंबेसडर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

भोजपुर: समाहरणालय सभागार में जिले के 53 वें स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन।

rktvnews

सिवान:बेतिया राज से संबंधित जमीन की सूचना अगर हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन सिवान को दे सकते हैं,जिला पदाधिकारी ने की जिला वासियों से अपील।

rktvnews

भारतीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क ने फिनटेक और बैंकिंग सेवाओं में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए गांधीनगर में 24वां उद्यमिता केंद्र फिनग्लोब का शुभारंभ किया।

rktvnews

खुशियों की दास्तां:एक ऐसा युवा जिन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत समाजसेवा को चुना।

rktvnews

भोजपुर:ग्रामीण चिकित्सको की सामाजिक स्वास्थ्य सेवा सराहनीय : डा के एन सिन्हा

rktvnews

मुख्यमंत्री का डुंगरपुर दौरा- राजस्थान का चहुंमुखी विकास हमारा ध्येय: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment