RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा कृषि टास्कफोर्स की बैठक।

रोहतास/ बिहार 01 अगस्त।आज जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा कृषि टास्कफोर्स की बैठक की गयी। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मस्त्य पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र बिकमगंज, सहायक निदेशक उद्यान, कार्यपालक अभियंता विद्युत, डिहरी व सासाराम, सहायक निदेशक रसायन, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण सासाराम, सहायक निदेशक भूमि सरंक्षण, उप परियोजना निदेशक आत्मा, डी०पी० नवार्ड सासाराम एवं प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक सासाराम द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में कृषि विभाग के द्वारा कराये जा रहे कार्यों आदि की समीक्षा की गयी। समीक्षोंपरान्त निम्नांकित निर्देश दिये गये :-
1. जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि रोहतास जिले में कुल धान का लक्ष्य 205567.56 हेक्टेयर के विरुद्ध 162892.26 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुआ है, जो 79.24 प्रतिशत है।
2. जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसान सलाहकारों एवं कृषि समन्वयकों के हड़ताल से वापसी के उपरान्त उनके द्वारा योगदान कर लिया गया है। अतएव किसानो को खरीफ बीज वितरण ; अच्छादन एवं डीजल अनुदान कार्यों का सत्यापन / जांच एक सप्ताह के अन्दर कराते हुये प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।
3. कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, डिहरी को निर्देश दिया गया कि नासरीगंज प्रखंड एवं अन्य प्रखंडों में भी कृषि फीडरों के माध्यम से अनवरत विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही साथ कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम को भी निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति अनवरत कराना सुनिश्चित किया जाय।
4. जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में जिले में खाद पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। उन्हें निर्देश दिया गया कि उर्वरक जीरो टॉलरेंस नीति के अनुपालन हेतु जिला स्तर पर टीम गठित कर निरंतर जांच किया जाय, ताकि कालाबाजारी को रोका जा सके।
5. कृषि यांत्रितकरण योजनान्तर्गत स्थापित कस्टम हायरिंग सेन्टर की जांच की जाय तथा उससे लाभान्वित कृषकों की अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
6. कृषि विज्ञान केन्द्र, बिक्रमगज के द्वारा बताया गया कि सोनाचूर चावल के जीआई टैग हेतु कार्य किया जा रहा है और जल्द ही शाहाबाद प्रक्षेत्र को सोनाचूर चावल हेतु जीआई टैग प्राप्त होगा।

Related posts

भोपाल:बैतूल को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात,383 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक सह एनडीए भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों मे किया गया जनसंपर्क।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

चतरा:नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय स्थित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बना नारायणपुर और उपविजेता रहा महाराजा कॉलेज आरा।

rktvnews

Leave a Comment