RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।

छठ घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युतीकरण, पहुंच पथ मरम्मती, घाटों में सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)15 अक्टूबर।महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया । मौके पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, एसडीएम धालभूम समेत जुस्को के प्रतिनिधि मौजूद रहे । निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पांडेय घाट, स्वर्णरेखा घाट मानगो पुल, दो मुहानी घाट, पंप हाउस घाट मानगो आदि का निरीक्षण कर घाटों की साफ-सफाई, बेरिकेडिंग, चेंजिंग रूम निर्माण, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युत व्यवस्था, आवश्यकतानुरूप पहुंच पथ की मरम्मती एवं घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छठ घाटों पर आवश्यक जनसुविधा ससमय पूरी की जाए ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि यह निरीक्षण प्रशासनिक तैयारियों के प्रारंभिक चरण का हिस्सा है। अगले चरणों में सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी ताकि छठ पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related posts

18 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:परिवादियों के फरियाद को समाधान हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:गूगल मीट द्वारा प्रदेश महासभा की बैठक संपन्न, 17 अगस्त को होगी प्रांतीय कार्य समिति : अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

गढ़वा;निबंधन व्यवस्था दुरुस्त करते हुए राजस्व बढ़ायें : आयुक्त

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में लखपति दीदियों से संवाद किया

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment