RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गूगल मीट द्वारा प्रदेश महासभा की बैठक संपन्न, 17 अगस्त को होगी प्रांतीय कार्य समिति : अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश का एक गूगल मीट के द्वारा बैठक का आयोजन प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस गूगल मीट में प्रदेश के लगभग 30 जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे और सबने इस आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राजीव रंजन सिंह ने बैठक के औचित्य पर प्रकाश डाला। इन्होंने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी लोग का महासभा की गतिविधियों से अवगत हैं। कई अनाधिकृत लोग अपने को राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी बनकर गलत सूचना और भ्रम की स्थिति फैलाने और समाज को कमजोर करने में लगे हुए थे। इन्होंने भरोसा दिलाया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रांतीय कार्य समिति होने जा रही है जिसके लिए अध्यक्ष ने 17 अगस्त का प्रस्ताव रखा ।इस पर सभी जिला अध्यक्षों ने एक स्वर से सहमति प्रदान की। यह सर्वसम्मति से निश्चित हुआ की 17 अगस्त 2021 को प्रांतीय कार्य समिति होगी जिसका पूर्ण विवरण प्रेषित किया जाएगा। सभी जिला अध्यक्षों का हौसला बढ़ाते हुए इन्होंने कहा कि आप सभी निर्वाचित जिला अध्यक्ष
हैआप निर्भीक होकर संगठन का काम करें। कुछ जिला अध्यक्ष द्वारा जिला सम्मेलन की भी बात आई जिसको अध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय कार्यसमिति होने के बाद जिला जिला भ्रमण का कार्य और सम्मेलन किया जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस संबोधन: विकसित भारत 2047 के लिए विजन

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर 12 घंटे के अंदर आश्रित को सुपुर्द की गई अनुग्रह अनुदान राशि।

rktvnews

भोपाल:कटनी प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाला है प्रमुख जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

व्यंग्य:कोई ट्रोलिंग से न सताए मेरे यशस्वी पीएम को🤪

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की शिष्टाचार भेंट! राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएं दी

rktvnews

झारखंड:राजधानी सांवता समिति के तत्वाधान में आयोजित “सोहराय मिलन समारोह-2025” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

rktvnews

Leave a Comment