RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:मतदान एवं सुरक्षा कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सरकारी एवं निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)15 अक्टूबर।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 45–घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव–2025 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को आकस्मिक बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त नादेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, अनुमंडल अस्पताल तथा सीएचसी प्रभारी एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल प्रत्येक मतदान एवं सुरक्षा कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अस्पताल यह सुनिश्चित करें कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में बिना विलंब के कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, चाहे वह सरकारी हो या निजी अस्पताल। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सकीय संसाधन, दवाइयां एवं चिकित्सक दल की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को निर्वाचन अवधि में 24×7 आपातकालीन सेवा के लिए अलर्ट मोड पर रखा जाए। सभी अस्पताल जिला नियंत्रण कक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग से सीधा समन्वय बनाए रखें। कैशलेस उपचार के उपरांत संबंधित बिल/विपत्र जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए, जिसपर विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर भुगतान किया जाएगा। इस सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

Related posts

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- कविता, कहानी और नाटक के माध्यम से राज्य की योजनाओं को मिल रहा नया आधार सलोनी, सोनाली और रवि ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भोजपुर का धरना आंठवे दिन भी जारी।

rktvnews

भोजपुर: पहाड़ों वाली काली मंदिर में देवी जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने एसईसीएल के कार्य संचालन की समीक्षा की; छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की

rktvnews

देवघर : मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: शशिकांत मिश्र को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment