RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:डीएवी पब्लिक स्कूल आरा में अलंकरण समारोह का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अक्टूबर। मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, धनुपरा,आरा में स्टूडेंट काउंसिल के चयनित 09 से 12वीं के छात्र-छात्राओं को अलंकरण देकर सम्मानित किया गया| चार हाउस– दयानंद, श्रद्धानंद, विवेकानंद, हंसराज के कैप्टन, वाइस कैप्टन और वॉलिंटियर्स को अलंकरण दिया गया| स्टूडेंट काउंसिल के छात्र-छात्राओं को नई जिम्मेदारियां देकर उनके नेतृत्व क्षमता का विकास करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है| इस अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं ने कर्तव्य के सम्यक निर्वहन के लिए शपथ लिया| इस मौके पर अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ भीम सिंह भावेश ने दीप प्रज्वलित कर इस अलंकरण समारोह का विधिवत उद्घाटन किया और उन्होंने डीएवी विद्यालय, धनुपरा,आरा के समृद्ध परंपरा के लिए विद्यालय प्रशासन को बधाई दी| इस मौके पर बोलते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शशि शेखर सिंह ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी |इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका प्रारंभ गायत्री मंत्र से हुआ| कार्यक्रम का समापन डीएवी गान से किया गया| इस कार्यक्रम का संचालन डॉ सुबोध कुमार मिश्र ने किया|इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया|

Related posts

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका खैरागढ़ महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

मनोविज्ञान विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार आयोजित।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने सीएफएमएस प्रणाली के अंतर्गत वेतन भुगतान की व्यवस्था 2.0 वर्जन से करने हेतु आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर निःशुल्क मिलेगी बिजली।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार विजेता अमन ने किया राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment