RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 12 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के समाज सेवा के आजीवन प्रयासों को सदैव याद रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि विजयाराजे सिंधिया जी को भारत की सांस्कृतिक विरासत से गहरा लगाव था। उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य किया, जिससे भारत की परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा

“राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। समाज सेवा के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। जनसंघ और भाजपा को मजबूत बनाने में उनकी प्रमुख भूमिका रही। हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति गहरी आस्था रखने वाली विजयाराजे सिंधिया जी ने हमेशा उन्हें संरक्षित और लोकप्रिय बनाने का काम किया।

Related posts

झारखंड:गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होगी झारखंड की झांकी।

rktvnews

महिला कालेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित!ज्ञान प्राप्ति और लक्ष्य हासिल करने के लिए कालेज आना जरूरी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

रामगढ़ : नेशनल ओपन किकबॉक्सिंग लीग में गोल्ड मेडल एवं प्रो चैंपियनशिप बेल्ट प्राप्त करने पर खिलाड़ी कार्तिक शौर्य को उपायुक्त ने किया सम्मानित।

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनवाड़ी पोषाहार व्यवस्था की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण पोषण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:ककीला पंचायत के सरपंच पद पर निर्वाचित हुए गिरधारी सिंह, समर्थकों में खुशी।

rktvnews

Leave a Comment