RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश , निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।
बैठक में 50 बेडेड क्रिटिकल हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि नवंबर माह तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं गांदो में बने नर्सिंग इंस्टिट्यूट का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे शीघ्र हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया।
नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम के संबंध में उपायुक्त ने जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि सभी कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं तथा फ्लोरिंग का कार्य प्रगति पर है, जिसे 20 अक्टूबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त तारामंडल एवं साइंस सेंटर के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं तथा योजना को समय पर पूर्ण किया जाए।
साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि पूर्ण हो चुके आंगनवाड़ी केंद्र एवं एसएचसी भवनों का अभिलंब हस्तांतरण किया जाए।
अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जो कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं, उन्हें शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित अवधि में पूरा करें।
बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी सहित जिले स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले सभापति

rktvnews

गढ़वा:ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु उपायुक्त ने किया आदेश जारी।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की 152वीं जयंती आयोजित!डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को उनके योगदान के लिए सम्मान नहीं मिलना शर्मनाक: पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय

rktvnews

Leave a Comment