RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितता को ले गठित जांच आयोग ने मुख्यमंत्री को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)11 अक्टूबर।उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी द्वारा की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग ने अल्प समय में अधिक से अधिक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिपोर्ट का परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति की जा चुकी है, जिससे मामले की पूरी निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी भर्ती परीक्षा में अनियमितता की कोई संभावना न रहे और अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों का विश्वास राज्य की परीक्षा प्रणाली पर बना रहे।

Related posts

पिथौरागढ़: मतदान के प्रति जागरुकता को ले मिनी मैराथन का आयोजन।

rktvnews

25 दिसंबर को आयोजित होगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया का वार्षिक अधिवेशन:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों को लेकर एफआरआई देहरादून पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : जगदीशपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment