RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )11 अक्टूबर। शुक्रवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार तथा वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किए।
बैठक में जिले के सभी एफएसटी (Flying Squad Team), एसएसटी (Static Surveillance Team), पुलिस पदाधिकारी तथा विभिन्न चेक पोस्टों पर नियुक्त चेकिंग मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों आदि सम्मिलित हुए।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा शांति पूर्ण रूप से संपादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए। 24 घंटे निर्धारित चेक पोस्टों पर शहर निगरानी की जा रही है।असामाजिक तत्वों को धर पकड़ के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी गश्ती, चेकिंग एवं आसूचना तंत्र को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में शराब,नकद, हथियार एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की अवैध आवाजाही पर रोक लगाने के लिए चेक पोस्टों पर चौकसी बढ़ाई जाए।
बैठक में सहायक समाहर्ता परीक्षित, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिया।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बेल्जियम के विदेश एवं विदेश व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, उद्योग जगत के दिग्गजों से भी बातचीत की।

rktvnews

गिरिडीह :अपर समाहर्ता विजय सिंह बीरूआ ने की PMFME योजना की समीक्षा दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

महादेवा हनुमान मंदिर में स्वास्थ्य संबंधी सामग्री वितरित!भक्तों के लिए सहायक है हनुमान जी: डा दिनेश

rktvnews

सारण:मतदाता सूची के प्रारुप का अंतिम प्रकाशन 05.01.2024 को होगा।

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने रोड सेफ्टी एवं स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी को लेकर की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment