RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अक्टूबर।आज पुलिस अधीक्षक, भोजपुर मिस्टर राज के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भोजपुर में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव-2025, दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनज़र जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक  द्वारा अवैध शस्त्र एवं शराब की बरामदगी, चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध CCA-3 एवं CCA-12 के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई, गुंडा प्रस्ताव की प्रगति तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, आगामी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर विशेष चौकसी, गश्त में तीव्रता तथा सतत निगरानी बनाए रखने पर भी बल दिया गया, ताकि जिले में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित रहे।

Related posts

भोजपुर: डाक सप्ताह अंतर्गत 08 अक्टूबर “फिलाटेली डे” के रूप में मनायेगा भोजपुर डाक प्रमंडल: पवन कुमार वर्मा

rktvnews

भोजपुर:आर वी एस कप जिला शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण से हुआ समापन।

rktvnews

भोपाल:प्रकृति के मनमोहक नर्तन एवं मां सरस्वती के प्राकट्योत्सव का पर्व है बसंत: गोकुल सोनी

rktvnews

बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास भोजपुर अंतर्गत बिहिया में छठ वर्तियो को कलसूप, नारियल,फल वितरण किया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना- 2023, लोक कलाकारों को मिलेगा 100 दिवस का कला प्रदर्शन का अवसर – कला एवं संस्कृति मंत्री

rktvnews

Leave a Comment