RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका के दो नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान — नीति आयोग द्वारा “यूज़ केस चैलेंज अवार्ड” से सम्मानित हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)10 अक्टूबर।दुमका जिला प्रशासन के दो अभिनव पहल — “दीदी की दुकान” एवं “24×7 ऑनलाइन शिक्षा समर्थन” — को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आयोजित यूज़ केस चैलेंज में इन दोनों पहलों को उत्कृष्ट नवाचार के रूप में चयनित किया गया।
एल.बी.एस.एन.ए.ए (LBSNAA), मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में दुमका के उपायुक्त श्री अभिजीत सिन्हा को नीति आयोग की ओर से “यूज़ केस चैलेंज अवार्ड” प्रदान किया गया।
“दीदी की दुकान” पहल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़ा गया है, जिससे न केवल आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी उन्हें प्रेरित किया गया है। वहीं, “24×7 ऑनलाइन शिक्षा समर्थन” पहल ने दुमका जिले के छात्रों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह उपलब्धि दुमका जिले के लिए गर्व का विषय है और यह प्रमाण है कि नवाचार और समर्पण के बल पर प्रशासनिक तंत्र जनहित में नई मिसालें कायम कर सकता है।

Related posts

रक्षा मंत्रालय ने इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी2 से बीएमपी2एम के 693 आयुध उन्नयन के लिए एवीएनएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड।

rktvnews

दरभंगा:चापाकल मरम्मत्ति हेतु करें सम्पर्क दलों से संपर्क।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:रजिस्टर्ड मोबाइल से ही कराएं गैस बुकिंग।

rktvnews

राष्ट्रपति ने की सर्वोच्च न्यायालय में न्यायधीशों की नियुक्ति।

rktvnews

इंदौर:गंभीर नदी पुनर्जीवन हेतु भमती एवं रिछा पहाड़ियों का सीमांकन कार्य प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment