RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स,पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर बैठक संपन्न।

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत 12 अक्टूबर से।

12 अक्टूबर को विभिन्न बूथों पर एवं 13-14 अक्तूबर को डोर टू डोर छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक।

सभी संबंधित विभाग को आपसी समन्वय के साथ उक्त अभियान को सफल बनाने के दिए गए निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)09 अक्टूबर। समाहरणालय सभागार में आज जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में इसमें आगामी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक का एक भी बच्चा न छूटे, इसके लिए बेहतर माइक्रो प्लानिंग व कार्य सम्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय और सहयोग के साथ कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने आमजनों को अभियान की तिथि, बूथ की जानकारी देने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना व जनसंपर्क विभाग, जन प्रतिनिधियों, रोटरी क्लब, रेडक्रॉस सोसायटी, आंगनबाड़ी कर्मियों को अभियान के संबंध में अवगत कराने एवं अपने-अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को बूथ पर आने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अभियान के दौरान 0 से लेकर 5 वर्ष तक के 4,91,635 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के पहले दिन 2325 बूथों पर खुराक दी जाएगी। वहीं 13-14 अक्टूबर को घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दी जाएगी। अभियान में 4,650 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। तथा सुपरवाइजरों और ट्रांसिट टीम की तैनाती की गई है।
बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, डीपीएम एनएचएम, सभी प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक, आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:यूपीएससी में आरा की आकांक्षा को मिला 301 वां रैंक,सर्वत्र खुशी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ श्री तोशी शिबाता ने प्रधानमंत्री से भेंट की

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल।

rktvnews

भोजपुर : गंगा एवं सहायक नदियों में मृत पशु व कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment