RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई झंडी।

जिले में 09 अक्टूबर से 07 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा अभियान।

अभियान में सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के अलावा गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी समूहों का भी लिया जायेगा सहयोग।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)09 अक्टूबर।आज समाहरणालय परिसर से जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम केतहत ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। आगे उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई और हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने की सलाह दी, ताकि अभियान के माध्यम से युवाओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इस लत से दूर किया जा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि तम्बाकू के दुष्प्रभावों से सभी को अवगत कराने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह अभियान पूर्व में चलाए गए तंबाकू मुक्त युवा अभियानों का तीसरा चरण है, जो नई रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस 60 दिवसीय अभियान का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरुकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और जिले को तम्बाकू मुक्त बनाना है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभियान में सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के अलावा गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी समूहों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ गांवों को भी तंबाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसमें जनसामान्य में तम्बाकू मुक्त जीवनशैली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल रहेगा। आगे उपायुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमलोगों को अपने जिले को पूर्ण रूप से तम्बाकू मुक्त जिला बनाने की दिशा में सभी का सहयोग आवश्यक है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

Related posts

बागपत में ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेडिंग का कार्य शुरू, विद्युत हादसों में कमी लाएगी बागपत प्रशासन की यह जागरूक पहल।

rktvnews

उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुंदा पहुंच किया प्रखंड समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में 1,006 करोड रु० लागतकी 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जुटा खैरागढ़ विश्वविद्यालय!मतदाता जागरूकता की अलख जगा रहे विद्यार्थी।

rktvnews

असत्यापित तोलने के यंत्रों या मापक यंत्रों का उपयोग करना दंडनीय अपराध।

rktvnews

Leave a Comment