
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अप्रैल।राम-जानकी+2 विद्यालय उदवंतनगर के प्रांगण में विश्व कला दिवस के अवसर पर,छात्राओं के द्वारा रंगोली शैली में सैंड कला सृजित किया गया। कला शिक्षक राहुल कुमार के निर्देशन में बना कला काफी कलात्मक के साथ भब्य है। यह कलाकृति विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा की है जिसे लियोनार्दो दा विंची ने बनाया था।पत्थर गीट्टी का धरातल के रूप में प्रयोग काफी कलात्मक और रोचक रूप में किया गया है।
छात्राओं में मुख्य नंदनी कुमारी, तन्नू कुमारी, अनुष्का कुमारी,गुनगुन कुमारी, निहारिका कुमारी, निखिल, सुमित ने मिलकर यह भब्य कलाकृति गढ़ा है। तकरीबन 20 फिट के धरातल पर रचनात्मकता के तृआयामी प्रभाव को रेखाकांकित किया गया।
प्रधानाध्यापक मुस्तफा अंसारी ने छात्राओं द्वारा सृजित कलाकृति को देखकर बोले यह काफी बड़ा व कलात्मक है। कला शिक्षक के बेहतर पहल और निर्देशन का परिणाम है।गांव के लोगों ने भी इस कला को सराहा।
