RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अदाविकृत जमा राशियों के शीघ्र निपटान हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 अक्टूबर।ग्राहकों की सुविधा एवं बैंकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अदाविकृत जमा राशियों के त्वरित निपटान हेतु एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।
इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा आज समाहरणालय में आयोजित समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, चतरा, विकास भवन शाखा प्रबंधक सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह विशेष अभियान 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक जिले की सभी शाखाओं में चलाया जाएगा। इस अवधि में बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को उनके निष्क्रिय अथवा अदाविकृत खातों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा आवश्यक सत्यापन के उपरांत संबंधित जमा राशियों का शीघ्र निपटान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने बैंक ऑफ इंडिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान जनहित में एक सराहनीय कदम है। इससे न केवल ग्राहकों को अपनी पुरानी जमा राशियाँ प्राप्त करने में सुविधा होगी, बल्कि बैंकिंग तंत्र में पारदर्शिता और विश्वास भी मजबूत होगा।
वहीं, अग्रणी जिला प्रबंधक, चतरा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत बैंक अपने सभी ग्राहकों से संपर्क कर उनके अदाविकृत खातों की स्थिति की जानकारी साझा करेगा, ताकि कोई भी राशि लंबित न रहे। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि वे अपने पुराने खातों या जमा राशियों की जानकारी के लिए निकटतम शाखा से संपर्क करें।
कार्यक्रम के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक, चतरा ने उपायुक्त सहित सभी उपस्थित अधिकारियों एवं बैंक कर्मियों का आभार व्यक्त किया और इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों के साथ की वन-ऑन-वन मीटिंग्स।

rktvnews

गढ़वा:गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न।

rktvnews

गिरिडीह:जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जितेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में कृषि वर्ष 2025-26 में सम्पादित किये जाने वाले फसल का CCE AGRI APP एवं DGCES के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किये जाने के निमित्त प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

rktvnews

स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

TIS ने प्रमाणित भूकंप-रोधी टेक्नोलॉजियों के साथ भारत को अपना अगला बाज़ार चुना।

rktvnews

Leave a Comment