RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जयपुर:लंदन पहुंचे विधानसभा स्पीकर सावरकर हाउस सहित ऐतिहासिक स्थानों का किया अवलोकन।

लंदन में मेयर और सांसद से मुलाकात।

लंदन में नवरात्रा समारोह में की शिरकत।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)05 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वाधान में आयोजित विश्व के विधान मंडलों की संसदीय प्रणाली अध्ययन यात्रा के दौरान लंदन पहुंचे। लंदन में स्पीकर श्री देवनानी ने सावरकर हाउस सहित ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का अवलोकन किया। श्री देवनानी लंदन में मेयर और सांसद सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण से मिले तथा लंदन में नवरात्रा समापन समारोह में भी श्री देवनानी शामिल हुए।

देखा सावरकर हाउस

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लंदन यात्रा के दौरान भारत के क्रांतिकारी आंदोलन का केंद्र रहे सावरकर हाउस को देखा। श्री देवनानी ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थान पर रहकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ओजस्वी एवं क्रांतिकारी विचारक वीर विनायक दामोदर सावरकर ने 1857 का स्वतंत्रता समर पुस्तक का लेखन किया, जिसने स्वतंत्रता हेतु युवाओं को आंदोलन करने में महती भूमिका निभाई। इसी स्थान पर 1905 में श्याम कृष्ण वर्मा ने इंडिया हाउस छात्रावास और राष्ट्रवादी केंद्र की स्थापना की थी, जहां वीर सावरकर ने 1906 से 1909 तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की रूपरेखा बनाई।

देवनानी मेयर और सांसद से मिले

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लंदन में मेयर अंजना पटेल से मुलाकात की। प्रथम ब्रिटिश तंजानिया भारतीय मूल की श्रीमती पटेल को हरो, लंदन की 73 वीं मेयर बनने का गौरव हासिल है।
श्री देवनानी ने ब्रिटिश नेता व चार बार के सांसद और प्रवासी भारतीयों को अपना पदमश्री सम्मान समर्पित करने वाले श्री बाब ब्लैकमैन से भी शिष्टाचार मुलाकात की। श्री देवनानी और श्री ब्लैकमैन की यूके में भारतीय समुदाय के योगदान और चुनौतियों पर चर्चा हुई। श्री देवनानी ने श्री ब्लैकमैन को राजस्थान विधानसभा आने का न्योता भी दिया।

नवरात्रा समापन समारोह में शामिल

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लंदन में नवरात्रा समापन समारोह में भाग लिया। कालानी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस समारोह में भारतीय समुदाय के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts

दरभंगा:प्रथम अंडर ट्रायल बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु चलाया गया विशेष अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 अगस्त 25

rktvnews

गोपालगंज: युवाओं को मतदाता बनने हेतु किया गया जागरूक।

rktvnews

रोहतास: डीएम द्वारा 25 लाभुकों को लघु लोन किया गया वितरित।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया अपने मत का प्रयोग,बक्सरवासियों से मतदान की अपील।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया शाहपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment