
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर।सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 41 वर्षों की सेवा के बाद कंपनी कमांडर पद से सेवानिवृत्त हुए कन्हैया सिंह का गुरुवार को अपने गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। वे बड़हरा प्रखंड के सेमरियां पड़रिया पंचायत स्थित सेमरियां गांव के निवासी हैं।गांव लौटने पर केशोपुर स्थित पेट्रोल पंप से पड़रिया होते हुए सेमरियां तक गाजे-बाजे और घोड़े के साथ जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों, युवाओं, बुजुर्गों और जनप्रतिनिधियों ने उनके सम्मान में फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।कन्हैया सिंह ने भावुक होते हुए कहा मेरी सेवानिवृत्ति को जिस तरह एक उत्सव की तरह मनाया गया, यह मुझे जीवन भर याद रहेगा। मैं 15 सितंबर 1984 को देश सेवा के लिए गया था। 41 साल की सेवा के बाद गांव लौटकर इतना स्नेह और सम्मान मिलना बड़ा सौभाग्य है। अब मैं गांव व युवाओं के लिए कार्य करूंगा और उन्हें देशहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करूंगा।”समाजसेवी लाल नारायण सिंह ने कहा कि सैनिक और अर्धसैनिक बल के जवानों का सम्मान करना भारतीय सेना के सम्मान के समान है। इन्हीं की बदौलत देश के लोग चैन की नींद सोते हैं।कार्यक्रम में रमायण सिंह, समाजसेवी हरेराम, पूर्व उप प्रमुख सुनील सिंह, समाजसेवी एस.पी. सिंह, रणजीत सिंह, मुन्ना सिंह, मन्नू सिंह, गोलू सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
