RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा व्यवहार न्यायालय में काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने किया काम।

वेतन संबंधी सकारण आदेश की प्रतियां जला जताया विरोध।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 दिसंबर।व्यवहार न्यायालय, आरा, भोजपुर के सभी कर्मचारीगण द्वारा आज अपने कार्यविधि के दौरान काला पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक न्यायिक कार्य किया गया, साथ ही बिहार सरकार के विधि विभाग द्वारा पारित दिनांक 20 दिसंबर, 2024 को बिहार व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों के विरुद्ध वेतन से संबंधित सकारण आदेश की प्रति जलाकर शांतिपूर्वक विरोध जाहिर किया गया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय आरा संघ के अध्यक्ष, सुशील कुमार राय ने बताया कि यह सकारण आदेश कर्मचारियों के विरुद्ध मैग्नाकार्टा है, जिस आधार पर राज्य सरकार के समतुल्य कर्मचारियों से विभेद किया जा रहा है अर्थात सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यदि वेतन विसंगति दूर एवं अन्य मांगे पूरा नहीं किया जाता है तो हम सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य है। इस अवसर पर संघ के सचिव बसावन राम द्वारा सकारण आदेश की घोर भर्त्सना की गई एवं कड़ी निंदा की गई साथ ही कहा गया कि अगर कर्मचारियों के हित में सरकार द्वारा उचित कदम नहीं उठाया जाता है तो हम सभी कर्मचारीगण सड़क से सदन तक जाने के लिए विवश हैं। इस अवसर पर सुभाष सिंह, सुधाकर चौबे, राज्य संघ के भावी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी निक्कू सिंह एवं भावी महासचिव प्रत्याशी रूपेश कुमार ओझा के साथ सिंधू, रिंकू, दीपू, उमेश, रूपेश, अमृत गौतम, सौरभ, संतोष, सागर, उज्जवल, दीपक गौतम, सत्य प्रकाश, विनय, श्वेता, ज्योति, दिलीप सिंह, प्रभंजन ठाकुर के साथ सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए वार्ता का 10वें दौर का आयोजन सिडनी में पांच ट्रैक पर किया गया।

rktvnews

क्या भारत का लोकतंत्र अब ‘नियंत्रित लोकतंत्र’ में बदल गया है?

rktvnews

पटना : एसआरपी कालेज मे हिंदी दिवस पर समारोह व सेमिनार आयोजित।

rktvnews

भोपाल:अपनों के सुख समृद्धि के लिए कष्ट सहते हुए आनंद के साथ व्रत रखने वाली माता-बहनों को मेरा नमन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने मानकीकरण पर अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देशों के साथ सहयोग को मजबूत किया।

rktvnews

जीएसटी उल्लंघन के लिए फर्जी और फर्जी समन भेजने वालों के खिलाफ चेतावनी।

rktvnews

Leave a Comment