RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

श्री पी उपाध्याय, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया ।

RKTV NEWS/01 जून।श्री पी उपाध्याय, आईएएनएस ने 31 मई, 2023 को सेवानिवृत्त हुए श्री केएससी अय्यर से आईएचक्यू रक्षा मंत्रालय (नौसेना) में नौसेना आयुध महानिदेशक (डीजीओएनए) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। श्री उपाध्याय भारतीय नौसेना आयुध सेवा के 1987 बैच के हैं। वह 12 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना के नौसेना आयुध संगठन में शामिल हुए। वह एसजीएसआईटीएस, इंदौर से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने 1988 में ‘डिजिटल टेकनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन’ में विशेषज्ञता के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में देवी अहिल्या विश्वविद्यलाय से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की और 1995 में ‘गाइडेड मिसाइल’ में विशेषज्ञता के साथ पुणे विश्वविद्यालय से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। 34 वर्षों की अवधि में उन्होंने एनएडी (विशाखापत्तनम), एनएडी (करंजा), एनएडी (ट्रांबे), एनएडी (अल्वे) और आईएचक्यू रक्षा मंत्रालय (एन) में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वह एनडीसी-53 के नौसेना के नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। ऑफिसर युद्ध सामग्री के निपटान पर व्यापक ज्ञान के अतिरिक्त मिसाइल और टॉरपीडो रखरखाव में माहिर है।
उन्होंने 1 जून, 2023 को नौसेना आयुध के महानिदेशक का पदभार संभाला।

Related posts

दमोह है तैयार…कमल खिलेगा फिर एक बार…: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के कच्छ में BSF के मूरिंग प्लेस का भूमिपूजन और विभिन्न परियोजनाओं का ई-लोकार्पण किया।

rktvnews

दुमका :प्लास्टिक प्रबंधन केंद्र का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:नीरज गौतम को राज्य नागरिक परिषद का सदस्य बनाने पर प्रो अजय कुमार ने दी बधाई।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लाभों को अधिकतम करने के लिए समूचे भारत में 1,000 सलाहकार कर्मियों की तैनाती की घोषणा की।

rktvnews

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर।

rktvnews

Leave a Comment