RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:धार्मिक अनुष्ठानों का सकारात्मक प्रमाण है आपसी सौहार्द : रघुपति यादव

कलश यात्रा के दौरान रघुपति यादव

वैदिक मंत्रीचरणों से मनुष्य की आंतरिक ग्रंथियों में होता है सुचारू रक्त प्रवाह: रघुपति

मां काली मंदिर के जिर्णौद्वार हेतु तीन दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 06 जुलाई।धार्मिक अनुष्ठानों का सकारात्मक प्रमाण है आपसी सौहार्द एवं ऐसे अनुष्ठानों से मनुष्य की आंतरिक ग्रंथियों में भी होता है सुचारू रूप से रक्त का प्रवाह उक्त आध्यात्मिक वक्तव्यों से धार्मिक अनुष्ठानों के महत्व को बतलाते हुए बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने अपने विद्यानसभ क्षेत्र के पोरहा ग्राम में मां काली मंदिर के जीर्णोद्वार हेतु शुरू किए गए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के आज जलभरी कलश यात्रा में शामिल होने के दरम्यान कही।
रघुपति यादव ने कहा की किसी भी धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल आम जनता की भीड़ जहां किसी भी जाति वर्ग से कोई भेद भाव नही होता बल्कि सभी अपनी अपनी क्षमता अनुसार ऐसे पुनीत कार्यों में अपना अपना आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सहयोग करते है।जिसमे आपसी सौहार्द की झलक प्रदर्शित होती है। उन्होंने जलभरी यात्रा के दौरान क्षेत्र ,जिले राज्य सहित सम्पूर्ण देशवासियों के लिए मंगल की कामना भी की।
विदित हो की इस तीन दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा के साथ पोरहा से होते हुए कान्हा छपरा, परशुरामपुर,मौजमपुर होते हुए महुली घाट पर जल भरी के साथ हुई। जिसमे असंख्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
इस धार्मिक अनुष्ठान में रघुपति यादव के साथ मुख्य रूप से प्रेम सिंह,मंटू सिंह,इश्वर्जित सिंह,प्रभाकर सिंह, पप्पू सिंह, वीर बहादुर सिंह,दर्शन सिंह,सचिन , ऋषभ सहित ग्रामीण जनता शामिल थी।

Related posts

वैशाली: मकर संक्रांति के अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खेला फैंसी क्रिकेट मैच।

rktvnews

नई दिल्ली:देश में एक समान पाठय़क्रम के लिए दिसा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार: गोपालगंज:गन्ना उद्योग विभाग -सह- प्रभारी मंत्री गोपालगंज कृष्णनंदन पासवान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के निमित्त जिला संचालन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : विशेष रिपोर्ट, संजय पराते: जब स्कूली रसोईये को पुलिस ने बनाया ईनामी माओवादी और मारा मुठभेड़ में।

rktvnews

Leave a Comment