RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने हमीदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश।

बच्चों की शिक्षा एवं पोषण में लापरवाही पर जिम्मेदारों पर होगी कारवाई, दिए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)04 अक्टूबर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने विकासखंड बागपत के ग्राम हमीदाबाद उर्फ नया गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर कई खामियां सामने आईं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 221 छात्र-छात्राओं में से 184 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए, जिनमें बालिकाएं 112 और बालक 109 थे। विद्यालय में इस समय 7 सहायक अध्यापक एवं 1 शिक्षामित्र कार्यरत है।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले विद्यालय परिसर में उखड़े खड़ंजे को देखकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि विद्यालय में बच्चों के आने-जाने के रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाना प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और शौचालयों, हैंडवॉश यूनिट तथा पेयजल व्यवस्था की जांच की।
जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का मिलान कर शिक्षकों की उपस्थिति भी जांची। साथ ही जिलाधिकारी ने मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का स्वयं परीक्षण किया जिसमें आज चावल और आलू की सब्जी बनाई गई थी। जिलाधिकारी ने भोजन का स्वाद चखा, स्वच्छता व पोषण मानकों को परखा और बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने रसोईघर की स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था तथा पोषण मानकों की समीक्षा की और सख्त लहजे में कहा कि बच्चों के भोजन और पोषण से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद जिलाधिकारी ने कक्षा-कक्षों का निरीक्षण करते हुए बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पाठ्यपुस्तकों, गणना, पठन-पाठन व सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न पूछे और शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही भविष्य की कुंजी है और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय में ऐसा माहौल मिलना चाहिए जहाँ वे निर्भीक होकर सीख सकें।
निरीक्षण के दौरान बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:शुष्क सब्जियां सूखे मेवे से ज्यादा पौष्टिक – कुलपति

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर पर जनहित में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अप्रैल 24

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 4233 करोड़ रूपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण।

rktvnews

गढ़वा: यातायात नियमों और सुरक्षा को ले विद्यालय के छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कि बैठक।

rktvnews

Leave a Comment