RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा – माले की टीम पहुंची शाहपुर के बरिशवन।

सामंती – अपराधी लोगों द्वारा दलितों पर हुआ था हमला, पिट – पिट कर मार डाली गई पूर्व सैनिक की पत्नी मीना देवी।

मृतक के परिजनों को 25 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा तथा तत्काल अपराधियों की हो गिरफ्तारी:माले

स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों को मिले सजा।

5 अक्टूबर को माले का जिला स्तरीय प्रतिरोध दिवस।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )03 अक्टूबर।भाकपा – माले की एक जांच टीम आज शाहपुर के बरिशवन पहुंची। इस टीम में केंद्रीय कमिटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद, केंद्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, शाहपुर प्रखण्ड सचिव हरेंद्र सिंह, आरवाईए जिला अध्यक्ष निरंजन केसरी, आइसा नेता जयशंकर कुमार शामिल थे।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया की पिछले 28 अक्टूबर को बरिशवन के दलित मुहल्ले में गली में बैठे नौजवानों पर गांव के ही सामंती मिजाज के दबंगो द्वारा बर्बर पिटाई की गई थी। सामंती अपराधियों को इतना से सुकून नही मिला तो अगले दिन झुंड बना कर दलित मुहल्ला में पहुंच महिला- पुरूष को इतना पीटा कि पूर्व फौजी की पत्नी मीना देवी की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।
टीम का नेतृत्व कर रहे माले केंद्रीय कमिटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद, केंद्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने बरिशवन पहुंच पीड़ितों से मुलाक़ात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली।
जांच टीम ने बताया कि उन्होंने पाया कि यह घटना मोदी – नीतीश राज्य में सामंती – अपराधी ताकतों का बढ़ते मनोबल का परिणाम है। नेताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि भोजपुर की जनता इस तरह के घटना का मुंहतोड़ जवाब देगी।
नेताओं ने कहा कि हमारी मांग है कि मृतक के परिवार को 25 लाख और सरकारी नौकरी तथा घायलों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाए । तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और स्पीडी ट्रायल चलाया जाए।
नेताओं ने कहा कि इसके खिलाफ 5 अक्टूबर को पूरे भोजपुर में प्रतिवाद दिवस मनाया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट ने सुधीर कुमार केशरी के निधन पर किया श्रद्धांजली सभा का आयोजन।

rktvnews

रेल हादसा:रघुनाथपुर रेल दुर्घटना मे घायल पीड़ितों से मिलने पहुंचा भाजपा प्रतिनिधि मंडल!घटना स्थल का किया दौरा।

rktvnews

भोजपुर:भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दो दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित।

rktvnews

दरभंगा:हर गाँव में गूंज महिलाओं की बातें,’महिला संवाद’ से मिला खुला मंच।

rktvnews

PK ने राहुल-तेजस्वी की यात्रा पर कसा तंज, बोले – इन फालतू की यात्राओं से बिहार को कोई लेना-देना नहीं है, पहले ये बताओ कि यहां फैक्ट्री कब लगेगी, रोजगार कब मिलेगा और पलायन कब बंद होगा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment