RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “गंगा स्वच्छता दौड़” का आयोजन, घाटों की हुई सफाई,योग का किया गया अभ्यास।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)02 अक्टूबर।आज 02 अक्टूबर को 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में “गंगा स्वच्छता दौड़” का आयोजन बक्सर में सफलतापूर्वक हुआ। इस अभियान को रामरेखा घाट से किला मैदान तक सम्पन्न किया गया। इस अभियान में रामरेखा घाट से किला मैदान तक साफ-सफाई का कार्यक्रम किया गया। इस अभियान में बटालियन के सारे पी.आई, अधिकारी व अनेको कैडेटों ने हिस्सा लिया। अभियान को सम्बोधित करते हुये कमान अधिकारी ने कहा की गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने और उसके संरक्षण व कायाकल्प के लिये हमें एकत्रित होकर कार्य करना चाहिए। गंगा नदी हमारे देश की सबसे लम्बी नदी है, जिसे साफ रखना हमारा कर्त्तव्य है। गंगा नदी को हमेशा साफ रखना चाहिए और ये बात हम सबको बहुत अच्छे से ध्यान रखना है, और हमें अपने आस-पास की स्थानों को भी स्वच्छ रखना चाहिये, जिससे हमारा राष्ट्र एक रोग मुक्त और समृद्ध देश बन सके।इस दौरान स्वच्छता दौड़ और सफाई के साथ साथ योग का अभ्यास भी किया गया।
इस अभियान को सफल बनाने के लिये पी.आई वरुण कुमार, हवलदार आकाश थापा आदि मौजूद रहे।

Related posts

दिव्य रामसेतु की परिक्रमा व स्थापना आजमगढ़ के महावीर घाट सिधारी पर किया गया।

rktvnews

हनुमामगढ:सुरेंद्र कुमार सामरिया ने पीआरओ पद पर किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:10 दिसंबर 23

rktvnews

मुजफ्फरपुर:कांटी अंचलाधिकारी रिशिका निलंबित।

rktvnews

बंदरगाहों, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने लक्ष्यों को निर्धारित करने और समुद्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के विचारों पर विचार-विमर्श करने के लिए केरल के मुन्नार में अपना चिंतन शिविर शुरू किया।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्पों में अधिक से अधिक पात्र आमजन का हो रजिस्ट्रेशन – राजस्व मंत्री

rktvnews

Leave a Comment