RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राज्यपाल ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)02 अक्टूबर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा है कि विजयादशमी हर्ष, उल्लास तथा विजय का पर्व है। यह अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक और शौर्य की उपासक है। विजयादशमी त्यौहार भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और त्याग से हम सबको जीवन में धैर्य, संयम और सदाचार का पालन कर चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

Related posts

कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में कनेक्टिविटी बढ़ाने, यात्रा को आसान बनाने, लॉजिस्टिक्स लागत कम करने, तेल आयात कम करने और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से दो नई लाइनों और एक मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:संभावना विद्यालय में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थियों को सौंपी गई चाभी।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर भवन प्रबंध समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ में अग्रणी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की।

rktvnews

जिले की बैंको की सुरक्षा को बैठक।

rktvnews

Leave a Comment