RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री 01 अक्टूबर को रक्षा लेखा विभाग के 278वें वार्षिक दिवस में शामिल होंगे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 30 सितंबर।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा लेखा विभाग के 278 वें वार्षिक दिवस समारोह में शामिल होंगे । रक्षा मंत्रालय की सुधार वर्ष पहलों के एक भाग के रूप में, रक्षा मंत्री रक्षा लेखा महानियंत्रक की संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करने और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए प्रकाशनों की एक श्रृंखला का शुभारंभ करेंगे। ये प्रकाशन विभाग के आधुनिकीकरण, बेहतर पारदर्शिता और रक्षा सेवाओं को अधिक समर्थन देने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
राजनाथ सिंह इस अवसर पर प्रमुख विभागीय परियोजनाओं और सुधारों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सीजीडीए अधिकारियों को वर्ष 2025 के रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। इस समारोह में रक्षा वित्तीय प्रबंधन में नवाचार, व्यावसायिक उत्कृष्टता और दक्षता पर विभाग के प्रयासों को दिखाया जाएगा।

Related posts

भोजपुर: प्रसिद्ध व्यवसाई मोहन प्रसाद गुप्ता के श्राद्धकर्म और श्रद्धांजलि सभा में आरा सांसद हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:आरा के हाउसिंग कॉलोनी में “आपका शहर आपकी बात ” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:राज्य स्थापना दिवस 2025 एवं “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार 2025” के होने वाले कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग करना चाहिए : रंजीत कुमार

rktvnews

बेंगलुरू:फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीस ने भारत के पहले स्वदेशी बॉम्बर यूएवी को लॉन्च किया।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में काव्य-संग्रह ‘स्पंदन’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

Leave a Comment