RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा चिकित्सा मंच अध्यक्ष डा के एन सिन्हा द्वारा पिरोटा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 सितंबर। सोमवार को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र पिरोटा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भारतीय जनता पार्टी, भोजपुर के जिलाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ के एन सिन्हा ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्र पिरोटा में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, क्योंकि बाढ़ के बाद अक्सर बीमारियों का दौर चलता है। नवरात्रि के सप्तमी पर आयोजित इस बीजेपी प्रायोजित चिकित्सा शिविर में सैकड़ो लोगों को निशुल्क जांच एवं दवा दिया गया। इस शिविर में पिरोटा ,ठाकुरबाड़ी के व्यवस्थापक मि. सुमन कुमार सिन्हा ने डॉ के एन सिन्हा का स्वागत बुक्के से किया। डॉ सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर से जो स्वास्थ्य शिविर लगातार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक लगाया जा रहा है, उसी के तहत यहां भी स्वास्थ्य शिविर खासकर महिलाओं के लिए किया गया। क्योंकि अभी नारा है “स्वस्थ नारी, समृद्ध परिवार”। काफी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य शिविर से लाभ प्राप्त किया। व्यवस्थापक सुमन कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,गांव में गरीबों की भलाई के लिए, डॉ के एन सिन्हा के नेतृत्व में अक्सर लगता रहेगा। डॉ सिन्हा ने कहा कि अभी 2 अक्टूबर तक, इस तरह का शिविर लगातार बीमार लोगों के लिए लगता रहेगा। आगे भी समय-समय पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब पीड़ित मानवता के सेवा लिए इस तरह का आयोजन होता रहेगा। इस शिविर में सुमन कुमार सिन्हा के अलावे कई लोगों ने मदद किया जैसे कृष्णा यादव, जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव, शशिकांत कुमार,मुखलाल यादव, सत्येंद्र यादव ,नंदकिशोर यादव ,सुनील यादव ,छोटू कुमार, राजू कुमार ,आकाश कुमार, सुखन यादव, धनजी यादव ,महेश यादव ,तुलसी यादव आदि लोग।

Related posts

आखिर क्यों चुप्पी साध गई पक्षियों की चहचाहट?

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर:महाराजा हाता में पुरुष परिधानों के थोक एवं फुटकर बिक्री डीलिंग काउंटर का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

यह उल्लेखनीय है कि भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में प्रभाव डाल रही है: प्रधानमंत्री

rktvnews

सारण:छपरा में पहली बार सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी का टीका।

rktvnews

मोतीहारी:खेलो इण्डिया तलवारबाजी प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment